सोमवार, 31 जनवरी 2011

भारत माता को हमारा सलाम........

भारत माता के लिए अपनी जान गंवाने वालों को हमारा सलाम
काँटों भरे इस पथ पर आने वालों को हमारा सलाम

जब-जब देश पर आतंक के काले बादल मंडराएँ
तब-तब देश की खातिर, सीने पर गोली खाने वालों को हमारा सलाम

अपना सब कुछ लुटाकर, जिन्होंने देश के लिए जीना सिखा है
देश की आबरू के लिए मर-मिट जाने वालों को हमारा सलाम

उनको दुश्मन क्या मारेगा, जो सिर पर कफन बांधकर निकलते है
गोलियों की बोछारों से न डरने वालों को हमारा सलाम

धन्य हैं वे सपूत जिन्होंने चारों तरफ अमन ओर शांति का सन्देश दिया
सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाने वालों को हमारा सलाम

सलाम उन माताओं को जिन्होंने बेटे दिए, बहनों ने भाई दे दिए
उन देशभक्त शहीदों के घर वालों को हमारा सलाम

तिरंगा हमेशा लहराता रहे, तिरंगा लहराने वालों को हमारा सलाम
भारत माता के लिए अपनी जान गंवाने वालों को हमारा सलाम